CG News: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान शहीद

CG News: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान शहीद

CG News: कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान शहीद

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन के लिए कोरोसकोडा के जंगल में निकले थे, तभी आईईडी को निष्क्रिय करते समय जोरदार धमाका हो गया।

तीन जवान मौके पर ही शहीद

धमाका इतना तेज था कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में तीन जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए कांकेर भेजा गया है।

शहीद जवानों के नाम

इस घटना में DRG के तीन बहादुर जवान शहीद हुए
• सुखराम वट्टी (इंस्पेक्टर)
• कृष्णा कोमरा (कॉन्स्टेबल)
• संजय गढपाले (कॉन्स्टेबल)

लगातार चल रहा था एंटी-IED अभियान

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र में लंबे समय से IED बरामदगी और निष्क्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है।

पहले भी मिल चुके हैं सैकड़ों IED

अधिकारियों के अनुसार, अब तक सैकड़ों आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा चुका है। लेकिन इस बार डिफ्यूज करते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया, घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं और आसपास के जंगलों में सघन तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त से पहले जरूरी अपडेट, e-KYC अनिवार्य, नहीं तो अटक सकती है राशि

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home