CG News : मलगांव भूमि अधिग्रहण घोटाला: 152 काल्पनिक मकानों को बांटा गया मुआवज़ा

CG News : मलगांव भूमि अधिग्रहण घोटाला: 152 काल्पनिक मकानों को बांटा गया मुआवज़ा

CG News : मलगांव भूमि अधिग्रहण घोटाला: 152 काल्पनिक मकानों को बांटा गया मुआवज़ा

CG News : एसईसीएल (SECL) की विस्तार परियोजना के तहत कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र स्थित ग्राम मलगांव में किए गए भूमि अधिग्रहण के दौरान बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में 152 मकान काल्पनिक पाए गए हैं, जिन्हें भौतिक रूप से मौके पर मौजूद ही नहीं पाया गया।

कैसे हुआ खुलासा?

कटघोरा एसडीएम रोहित सिंह के नेतृत्व में की गई गहन जांच के दौरान यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। यह जांच कोरबा कलेक्टर के निर्देश पर की गई थी। जांच के अनुसार:
• 78 मकानों की सूची एसईसीएल दीपका द्वारा उपलब्ध कराई गई, जो मौके पर मौजूद नहीं थे।
• वहीं, 74 मकानों की पुष्टि राजस्व विभाग द्वारा की गई, जिसके समर्थन में 2018 से 2022 तक के गूगल अर्थ की तस्वीरें भी संलग्न की गईं।
गूगल अर्थ की तुलना से यह सिद्ध हुआ कि इन 152 मकानों का भौतिक अस्तित्व कभी था ही नहीं।

एसडीएम रोहित सिंह ने बताया कि इन मकानों के नाम पर जो मुआवजा स्वीकृत या वितरित किया गया है, उसे अब निरस्त किया जाएगा। साथ ही जिन लोगों को गलत तरीके से भुगतान हो चुका है, उनसे वसूली (रिकवरी) की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।
“मलगांव का विस्थापन करते समय गूगल अर्थ से प्राप्त चित्रों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि 152 मकान काल्पनिक हैं। इसलिए एसईसीएल प्रबंधन को मुआवजा निरस्त करने का पत्र भेजा गया है।”
— रोहित सिंह, एसडीएम कटघोरा

किसने तैयार की फर्जी सूची?
अब इस घोटाले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि फर्जी मकानों की सूची किसने और कैसे तैयार की? क्या यह मामला केवल दस्तावेजी चूक है या किसी सुनियोजित मुआवजा घोटाले का हिस्सा?

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home