CG News : नशे में धुत शिक्षक का छात्राओं संग डांस, वीडियो वायरल, निलंबित

CG News : नशे में धुत शिक्षक का छात्राओं संग डांस, वीडियो वायरल, निलंबित

CG News : नशे में धुत शिक्षक का छात्राओं संग डांस, वीडियो वायरल, निलंबित

CG News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर का नशे में धुत होकर छात्राओं के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना वाड्रफनगर ब्लॉक के पशुपतिपुर प्राइमरी स्कूल की है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नशे में स्कूल पहुंचना बना आदत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह स्कूल के क्लासरूम में मोबाइल पर गाना बजाकर छात्राओं के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को कथित तौर पर स्कूल के किसी स्टाफ मेंबर ने ही रिकॉर्ड किया था। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि शिक्षक नशे की हालत में झूम रहे हैं और बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं।

स्थानीय छात्रों और ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। शिक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं और कई बार छात्रों के साथ मारपीट भी करते हैं। बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक का व्यवहार लगातार आपत्तिजनक होता जा रहा था, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ है।

मारपीट भी करते हैं मास्टरजी

मामले की जानकारी मिलने पर प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बलरामपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डी.एन. मिश्रा ने वाड्रफनगर बीईओ मनीष कुमार से विस्तृत प्रतिवेदन मंगाया। रिपोर्ट के आधार पर टीचर लक्ष्मी नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उनका मुख्यालय DEO कार्यालय बलरामपुर निर्धारित किया गया है।

यह घटना सरकारी स्कूलों में अनुशासन और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोग इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यदि समय रहते प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करता, तो बच्चों की शिक्षा और मानसिक स्थिति पर और गंभीर असर पड़ सकता था।

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home