CG News : कमिश्नरी लागू होते ही बड़ा फेरबदल, संजीव शुक्ला बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

CG News : कमिश्नरी लागू होते ही बड़ा फेरबदल, संजीव शुक्ला बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

रायपुर: राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होते ही पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपने पद का कार्यभार भी संभाल लिया है। इससे पहले वे बिलासपुर रेंज के आईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

कमिश्नरी प्रणाली के तहत पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।

रायपुर ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां

इस प्रशासनिक बदलाव के तहत श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं कांकेर में पदस्थ अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी और आईजी स्तर पर भी तबादले

रायपुर के एसएसपी रहे डॉ. लाल उमेद सिंह का तबादला जशपुर किया गया है। वहीं जशपुर के एसएसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ भेजा गया है।

आईजी स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को दुर्ग रेंज से स्थानांतरित कर बिलासपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज का आईजी बनाया गया है।

राजनांदगांव रेंज को नया आईजी

पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून-व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे बालाजी राव सोमावर (IPS-2007) को आईजी, राजनांदगांव रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

कुल 25 अधिकारियों के तबादले

इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में कुल 25 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कमिश्नरी व्यवस्था के साथ यह बदलाव पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, तेज और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News : राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से मुख्यमंत्री साय की सौजन्य मुलाकात

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home