जांजगीर-चांपा में रेल ओवरब्रिज को लेकर फिर भड़का जन आंदोलन: विधायक व्यास कश्यप ने 6 मार्च को चक्काजाम का ऐलान

जांजगीर-चांपा में रेल ओवरब्रिज को लेकर फिर भड़का जन आंदोलन: विधायक व्यास कश्यप ने 6 मार्च को चक्काजाम का ऐलान

जांजगीर-चांपा जिले में जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर जन आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। आंदोलन की सूचना जिला प्रशासन और डीआरएम बिलासपुर को औपचारिक रूप से दे दी गई है।

विधायक व्यास कश्यप ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर पहले भी आंदोलन किया जा चुका है, लेकिन प्रशासनिक वादों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

पहले भी हो चुका है आंदोलन, नहीं मिले नतीजे

विधायक ने बताया कि इससे पहले रेल ओवरब्रिज निर्माण, स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस के ठहराव, तथा मिशन अस्पताल चांपा समपार पर अंडरब्रिज निर्माण की मांगों को लेकर व्यापक जन आंदोलन किया गया था।

उस दौरान रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ हुई चर्चा के बाद आंदोलन स्थगित किया गया था।

6 महीने में काम शुरू करने का दिया गया था आश्वासन

वार्ता के दौरान अधिकारियों ने 6 माह के भीतर रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करने और कुछ प्रमुख ट्रेनों के ठहराव पर सहमति जताई थी। हालांकि, तय समय बीत जाने के बावजूद न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही अन्य मांगों पर कोई ठोस पहल दिखाई दी।

इससे स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

6 मार्च को दोबारा चक्काजाम

विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, जिसके कारण समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इसी कारण नागरिकों ने सर्वसम्मति से 6 मार्च को दोबारा जन आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

आंदोलन के तहत जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम फाटक पर चक्काजाम किया जाएगा।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक रेल ओवरब्रिज निर्माण सहित सभी लंबित मांगों पर वास्तविक कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक आंदोलन को समाप्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अंबिकापुर में भीषण आग से 8 दुकानें खाक… VIDEO: ढाई घंटे बाद काबू, सवा करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.