CG News : अभनपुर में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, बस स्टैंड के पास विवाद ने ली जान

CG News : अभनपुर में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, बस स्टैंड के पास विवाद ने ली जान

CG News : अभनपुर में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, बस स्टैंड के पास विवाद ने ली जान

CG News : रायपुर जिले के गोबरा नवापारा बस स्टैंड के पास सोमवार देर रात हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ऑटो चालक राजा कोसले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे बस स्टैंड के पास राजा कोसले और एक अन्य युवक के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवक ने राजा पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल राजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार था और दोनों के बीच पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था। हालांकि, आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
“हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।”
— थाना प्रभारी, गोबरा नवापारा

यह भी पढ़े : CG News : कांग्रेस पार्षद अमित भारते पर दादी से मारपीट और संपत्ति हड़पने का आरोप

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home