CG News :युवाओं के लिए सुनहरा मौका, लोक सेवा आयोग के पदों पर भर्ती जारी

CG News :युवाओं के लिए सुनहरा मौका, लोक सेवा आयोग के पदों पर भर्ती जारी

CG News :युवाओं के लिए सुनहरा मौका, लोक सेवा आयोग के पदों पर भर्ती जारी

CG News :छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग ने रिक्त 55 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, ये भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखरेख संस्था के रिक्त अधीक्षक पदों पर होनी है, रिक्त पदों का चयन परीक्षा के माध्यम से होगा.

ऐसे होगा आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन के लिए अंतिम तिथि 8 नवम्बर 2025 तय की गई है और आवेदन मात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हीं किया जा सकता है.

भर्ती के लिए योग्यता

रिक्त पदों पर चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अनिवार्य है, इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है और समाजशास्त्र, मनोविज्ञान या सामाजिक कार्य विषय में डिग्री प्राप्त किए अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, रिक्त पदों के लिए चयन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा, परीक्षा में 300 अंक तक प्रश्न पूछे जाएंगे, इनमें छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान के 50 और बालकों से सम्बंधित सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसके अलावा साक्षात्कार 30 अंक का आयोजित किया जाएगा, कुल मिलकर 330 अंक की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

इस पद के लिए वेतन लेवल 9, 9300 से 34800 तक निर्धारित किया गया है और ग्रेड पे 4300 निर्धारित किया गया है, अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है और छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों एवं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home