CG News: झीरम घाटी नक्सली हमला, 10 आरोपियों पर फैसला अब 5 सितंबर को

CG News: झीरम घाटी नक्सली हमला, 10 आरोपियों पर फैसला अब 5 सितंबर को

CG News: झीरम घाटी नक्सली हमला, 10 आरोपियों पर फैसला अब 5 सितंबर को

CG News: झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले में NIA कोर्ट का फैसला अब 5 सितंबर को सुनाया जाएगा, पहले 31 अगस्त को निर्णय आने की उम्मीद थी, लेकिन अदालत ने फैसला पांच दिन के लिए टाल दिया है, इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई थी, जिनमें से एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है.

101 गवाहों और दस्तावेजों के आधार पर सुनवाई

अब बाकी 10 आरोपियों को लेकर अदालत का फैसला आना है, अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के सामने 101 गवाहों के बयान और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए हैं, 10 अगस्त को मामले में अंतिम बहस पूरी हुई थी, अभियोजन पक्ष ने सबूतों के आधार पर आरोप साबित होने की बात कही, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को चुनौती दी.

2013 में हुआ था बड़ा नक्सली हमला

झीरम घाटी हमला 25 मई 2013 को हुआ था, उस समय छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही थीं और कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के बाद नेताओं का काफिला सुकमा से जगदलपुर की ओर जा रहा था, काफिले में करीब 25 गाड़ियां और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, इसी दौरान झीरम घाटी में नक्सलियों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया.

कांग्रेस की बड़ी लीडरशिप थी काफिले में

काफिले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, महेंद्र कर्मा और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे, नक्सलियों ने पेड़ गिराकर रास्ता बंद किया और इसके बाद काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, करीब डेढ़ घंटे तक चले हमले में कई लोगों की जान गई, महेंद्र कर्मा को भी नक्सलियों ने निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी.

सालों से फैसले का इंतजार

झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित नक्सली मामलों में शामिल है, घटना के बाद से पीड़ित परिवार और प्रदेश की जनता इस मामले में न्यायिक फैसले का इंतजार कर रही है, अंतिम बहस पूरी होने के बाद अब अदालत का फैसला 5 सितंबर को आने की उम्मीद है, ऐसे में सभी की नजरें NIA कोर्ट के निर्णय पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: त्योहारों से पहले बढ़ी महंगाई, प्याज-शक्कर के दाम ने बिगाड़ा बजट, अब किलो की जगह पाव में खरीदारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home