CG News: NHM कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत वृद्धि, 14 हजार कर्मचारियों को लाभ

CG News: NHM कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, 14 हजार कर्मचारियों को लाभ

CG News: NHM कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत वृद्धि, 14 हजार कर्मचारियों को लाभ

CG News: छत्तीसगढ़ में लम्बे समय से चर्चा में रही NHM कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है और राज्य शासन ने दीवाली के पहले NHM को कर्मचारियों को तोहफा दिया है, शासन ने NHM कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान किया है.

वेतन वृद्धि का लाभ

शासन ने आदेश देकर NHM कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान किया है, लेकिन शासन ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि, जिन कर्मचारियों की सेवाएँ 1 जुलाई 2023 तक एक साल की पूरी हो चुकी होंगी, उन्हीं कर्मचारियों को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा, शासन के इस आदेश से करीब 1500 से अधिक कर्मचारी वेतन वृद्धि के लाभ से वंचित हुए हैं.

पिछले कुछ दिनों पहले NHM के कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल की थी, जिस पर NHM कर्मचारी के अध्यक्ष सहित 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बाद शासन ने बर्खास्त कर्मचारियों को पुनः काम पर रखने का आश्वासन दिया था,जिस पर बर्खास्त कर्मचारी अब तक पुनः नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home