CG News: अंबिकापुर स्टॉपओवर हटाया गया, बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान जारी, Fly91 के 40 नए विमानों से बढ़ी उम्मीद

CG News: अंबिकापुर स्टॉपओवर हटाया गया, बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान जारी, Fly91 के 40 नए विमानों से बढ़ी उम्मीद

CG News: अंबिकापुर स्टॉपओवर हटाया गया, बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान जारी, Fly91 के 40 नए विमानों से बढ़ी उम्मीद

CG News: छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. एलायंस एयर ने बिलासपुर-अंबिकापुर-कोलकाता कनेक्टिंग हवाई सेवा में बदलाव किया है. अब विमान अंबिकापुर होकर कोलकाता नहीं जाएगा और बिलासपुर से सीधे कोलकाता के बीच संचालित होगा. यह बदलाव यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए किया गया है, क्योंकि अंबिकापुर रूट पर शुरुआत से ही अपेक्षित यात्री नहीं मिल पा रहे थे.

कम यात्रियों के चलते लिया फैसला

समर शेड्यूल के तहत एलायंस एयर ने 2 अप्रैल से बिलासपुर-कोलकाता उड़ान को अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट से जोड़कर संचालित करना शुरू किया था. यह सेवा सप्ताह में दो दिन, गुरुवार और शनिवार को चल रही थी. विमान कोलकाता से बिलासपुर पहुंचने के बाद अंबिकापुर जाता और फिर वहां से वापस कोलकाता लौटता था. हालांकि उद्घाटन उड़ान में भी अंबिकापुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही और बाद में भी इसमें खास बढ़ोतरी नहीं हुई.

बिलासपुर-कोलकाता सीधी उड़ान जारी

अंबिकापुर स्टॉप हटाए जाने के बावजूद बिलासपुर और कोलकाता के बीच हवाई सेवा जारी रहेगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह उड़ान गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी. अंबिकापुर स्टॉपओवर खत्म होने से बिलासपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को सीधे सफर का लाभ मिलेगा और यात्रा में लगने वाला समय भी कम हो सकता है. वहीं बिलासपुर से महानगरों के लिए बेहतर हवाई कनेक्टिविटी की मांग लगातार बनी हुई है.

Fly91 के नए विमानों से उम्मीद बढ़ी

क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई 91 ने अपने बेड़े के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 40 नए एटीआर-72-600 विमानों का ऑर्डर दिया है. कंपनी के पास फिलहाल छह विमान हैं और अगले पांच वर्षों में बेड़े को 60 से अधिक विमानों तक पहुंचाने का लक्ष्य बताया गया है. नए विमानों की डिलीवरी 2027 के अंत से शुरू होकर 2032 तक होने की संभावना है. फ्लाई 91 ने बिलासपुर से उड़ान शुरू करने में रुचि दिखाई है, जिससे नई हवाई सेवाओं की उम्मीद बढ़ी है.

बिलासपुर में हवाई सुविधा का आंदोलन जारी

फ्लाई 91 की ओर से बिलासपुर-हैदराबाद रूट को लेकर भी रुचि जताए जाने की चर्चा है. इससे बिलासपुर को एक और बड़े शहर से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलने की संभावना बन सकती है. वहीं यात्रियों की मजबूत मांग का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि रविवार को बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट पूरी तरह हाउसफुल रही. दूसरी ओर, बिलासपुर में नई उड़ानों और हवाई सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का अखंड महाधरना लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: 8 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, 10 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home