CG News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, डीजल एक्साइज ड्यूटी से मुक्त

CG News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, डीजल एक्साइज ड्यूटी से मुक्त

CG News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, डीजल एक्साइज ड्यूटी से मुक्त

CG News: केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है, इसके साथ ही डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है, जिससे देशभर में ईंधन कीमतों पर सीधा असर पड़ेगा.

CM साय ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि यह निर्णय आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, यह निर्णय उनकी दूरदर्शिता और देशवासियों के प्रति समर्पण को दर्शाता है.

हर वर्ग को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, इस फैसले से देश के हर वर्ग परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को सीधा लाभ मिलेगा, इससे महंगाई के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी, सीएम ने इसे वैश्विक परिस्थितियों के बीच लिया गया संवेदनशील फैसला बताते हुए कहा कि, सरकार ने आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ाने की प्रतिबद्धता दिखाई है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, 42 आरोपी गिरफ्तार, अमेरिका-चीन कनेक्शन उजागर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.