CG News: शादी सीजन में गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, ग्राहक और व्यापारी असमंजस में

CG News: शादी सीजन में गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, ग्राहक और व्यापारी असमंजस में

CG News: शादी सीजन में गोल्ड-सिल्वर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, ग्राहक और व्यापारी असमंजस में

CG News: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, बीते एक सप्ताह में सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट और फिर तेजी देखने को मिली, 19 मार्च को फाइन गोल्ड 1,54,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 23 मार्च तक गिरकर 1,40,500 रुपए हो गया, इसके बाद 25 मार्च को कीमत फिर बढ़कर 1,49,300 रुपए पहुंच गई.

22 कैरेट सोने में भी उतार-चढ़ाव

22 कैरेट सोना भी इसी ट्रेंड पर रहा, इसकी कीमत 1,41,950 रुपए से गिरकर 1,29,250 रुपए तक पहुंची और फिर उछाल के साथ 1,37,350 रुपए हो गई। इस तेजी-गिरावट ने बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है.

चांदी के दामों में भी हलचल

चांदी के भाव में भी बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, 19 मार्च को 2,38,900 रुपए प्रति किलो रही चांदी 23 मार्च को घटकर 2,20,000 रुपए हो गई, जबकि 25 मार्च को फिर बढ़कर 2,38,500 रुपए पहुंच गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

कारोबारियों का कहना है कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की गतिविधियों के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी और गिरावट देखने को मिल रही है, सदर बाजार के व्यापारियों के अनुसार, इस बार शादी सीजन में भारी जेवर की खरीद कम हुई है, लोग केवल नेग के लिए हल्के जेवर बनवा रहे हैं, जबकि कई ग्राहक कीमत स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं.

ग्राहक और व्यापारी दोनों परेशान

कीमतों की अनिश्चितता के कारण बाजार में सुस्ती है, ग्राहक असमंजस में हैं कि, अभी खरीदारी करें या कुछ दिन और इंतजार करें, व्यापारियों के अनुसार, इस उतार-चढ़ाव का असर सीधे कारोबार पर पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, डीजल एक्साइज ड्यूटी से मुक्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *