CG News: 8 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, 10 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

CG News: 8 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, 10 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

CG News: 8 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, 10 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

CG News: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है. इसके बाद बारिश का असर धीरे-धीरे प्रदेश के मध्य हिस्सों तक पहुंच सकता है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है.

सरगुजा और बलरामपुर में यलो अलर्ट

8 सितंबर को सरगुजा और बलरामपुर जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने इन दोनों क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.

9 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा

9 सितंबर को बारिश का प्रभाव उत्तर छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ते हुए सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार तक पहुंच सकता है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. मौसम के इस बदलाव से तापमान में खास बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, जबकि कई इलाकों में उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

10 सितंबर को कई जिलों में अलर्ट

10 सितंबर को बारिश का प्रभाव और ज्यादा व्यापक होने का अनुमान है. सरगुजा, जशपुर, कोरिया, एमसीबी, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, बलौदाबाजार, रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग और महासमुंद में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 11 और 12 सितंबर को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.

खेती के लिए बारिश अहम

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश फिलहाल सामान्य से करीब 4 फीसदी कम है. ऐसे में 8 से 10 सितंबर के बीच होने वाली बारिश कम नमी वाले खेतों के लिए राहत लेकर आ सकती है और धान समेत खरीफ फसलों को फायदा पहुंच सकता है. हालांकि लगातार तेज बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. इसलिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: जातिगत जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान, नाना पटोले ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home