CG News : बिलासपुर के शनिचरी बाजार में भीषण आग, 2 दर्जन दुकानें जलकर खाक
बिलासपुर शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके शनिचरी बाजार में तड़के सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह 3 बजे के आसपास लगी आग ने बाजार की करीब 2 दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें तेल, कॉस्मेटिक और किराने की दुकानें शामिल हैं। आग की भयावहता इतनी थी कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
सूचना मिलते ही सीटी कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। सकरी गलियों के चलते फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है।
व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन नुकसान का वास्तविक आंकलन अभी बाकी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासनिक अमला मौके पर हालात का जायज़ा ले रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने शासन से मुआवज़े की मांग की है।