CG News: गरियाबंद में सरकारी आवासों पर कब्जा, नियमों की अनदेखी से अधिकारी खुद आवास से वंचित

CG News: गरियाबंद में सरकारी आवासों पर कब्जा, नियमों की अनदेखी से अधिकारी खुद आवास से वंचित

CG News: गरियाबंद में सरकारी आवासों पर कब्जा, नियमों की अनदेखी से अधिकारी खुद आवास से वंचित

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी आवासों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है, नियमों को ताक में रखकर कई अधिकारी और कर्मचारी सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए हुए हैं, जिससे पात्र अधिकारियों को भी आवास नहीं मिल पा रहा है.

सरकारी आवास पर अवैध कब्जा

देवभोग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित अन्य विभागीय परिसरों में बड़ी संख्या में कर्मचारी नियमों के विरुद्ध सरकारी आवासों में रह रहे हैं, वर्तमान एसडीएम आरएस सोरी को खुद आवास नहीं मिल पाया है और वे पिछले छह महीनों से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस या लॉज में रहकर काम कर रहे हैं.

पूर्व अधिकारियों का कब्जा बरकरार

तबादला या निलंबन के बाद भी कई अधिकारी सरकारी आवास नहीं छोड़ रहे हैं, जिससे नई नियुक्तियों को परेशानी हो रही है, करीब 20 से अधिक ऐसे कर्मचारी भी सरकारी आवास में रह रहे हैं, जो हाउस रेंट के पात्र ही नहीं हैं, कुछ लोगों ने रसूख के दम पर एक से ज्यादा आवास तक ले रखे हैं.

आवंटन प्रक्रिया में भारी अनियमितता

हैरानी की बात है कि, आवास आवंटन से जुड़ा कोई स्पष्ट रिकॉर्ड भी एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध नहीं है, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं, नियमित हाउस रेंट जमा नहीं होने के कारण आवासों का रखरखाव भी प्रभावित हो रहा है, अपर कलेक्टर पंकज डाहरे ने मामले को गंभीर बताते हुए एसडीएम को टीम बनाकर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर में सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए की गई बड़ी घोषणाएं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home