CG News: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर 0.60% सेस खत्म, घर-जमीन खरीदना हुआ सस्ता

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर 0.60% सेस खत्म, घर-जमीन खरीदना हुआ सस्ता

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर 0.60% सेस खत्म, घर-जमीन खरीदना हुआ सस्ता

CG News: छत्तीसगढ़ में घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है, राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% सेस खत्म कर दिया है, जिससे आम जनता को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

घर-ज़मीन खरीदना हुआ सस्ता: सरकार ने खत्म किया 0.60% सेस, बजट पर पड़ेगा सीधा  असर - inn24news

मध्यमवर्ग और किसानों को राहत

इस फैसले से मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब रजिस्ट्री पर अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, सरकार के अनुसार, इस निर्णय से जनता पर पड़ने वाला करीब 460 करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ कम हो जाएगा.

हेक्टेयर आधारित दर फिर लागू

ग्रामीण क्षेत्रों में वर्गमीटर आधारित मूल्यांकन हटाकर फिर से हेक्टेयर आधारित दर लागू कर दी गई है, जिससे छोटे जमीन मालिकों को फायदा होगा, कृषि भूमि पर लागू ढाई गुना मूल्यांकन और पेड़ों के अलग से मूल्यांकन जैसे जटिल नियम समाप्त कर दिए गए हैं, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया सरल हो गई है.

अब स्वतः नामांतरण की सुविधा

अब रजिस्ट्री के साथ ही स्वतः नामांतरण (म्यूटेशन) हो जाएगा, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा, इस सुविधा का लाभ अब तक 1.5 लाख से अधिक लोग ले चुके हैं, लोकेशन ट्रैकिंग और आधार आधारित सत्यापन को अनिवार्य किया गया है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी.

बेहतर सुविधाओं से लैस होंगे ऑफिस

राज्य के 10 पंजीयन कार्यालयों को पीपीपी मोड पर आधुनिक बनाया जा रहा है, इन कार्यालयों में एसी और वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, सरकार का यह फैसला आम नागरिकों, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, इससे न केवल रजिस्ट्री प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: गरियाबंद में सरकारी आवासों पर कब्जा, नियमों की अनदेखी से अधिकारी खुद आवास से वंचित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home