CG News: छत्तीसगढ़ में राशनकार्डधारियों को बड़ी राहत, अब एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन

CG News: छत्तीसगढ़ में राशनकार्डधारियों को बड़ी राहत, अब एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन

CG News: छत्तीसगढ़ में राशनकार्डधारियों को बड़ी राहत, अब एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन

CG News: छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़ा बदलाव करते हुए अब एक ही बार में तीन महीने का राशन देने का फैसला लिया है, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा.

74 लाख से अधिक हितग्राही होंगे लाभान्वित

इस नई व्यवस्था से राज्य के करीब 74 लाख से अधिक हितग्राहियों को सीधा लाभ मिलेगा, इससे बार-बार राशन दुकान जाने की जरूरत खत्म होगी, पिछले कुछ समय से सर्वर की समस्या और गोदामों में स्टॉक की कमी के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा था, इसी को देखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है.

एक साथ मिलेगा तीन महीने का चावल

अब अप्रैल महीने में ही अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ दिया जाएगा, इसके लिए सभी राशन दुकानों में 31 मार्च तक पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, सरकार ने लक्ष्य रखा है कि, 30 अप्रैल तक सभी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध करा दिया जाए, अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

ई-पॉस मशीन से होगी पहचान

हितग्राहियों को अपने नजदीकी राशन दुकान पर जाकर ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगाकर पहचान सत्यापित करनी होगी, जिसके बाद उन्हें तीन महीने का राशन दिया जाएगा, अप्रैल में ‘चावल उत्सव’ के जरिए राशन वितरण किया जाएगा, इस दौरान अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त में देरी, अधूरे मकानों के बीच बढ़ी हितग्राहियों की परेशानी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *