CG News : सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 3 लाख के लिए रची गई मौत की साजिश, वकील-डॉक्टर समेत 5 पर FIR

CG News : सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 3 लाख के लिए रची गई मौत की साजिश, वकील-डॉक्टर समेत 5 पर FIR

CG News : सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 3 लाख के लिए रची गई मौत की साजिश, वकील-डॉक्टर समेत 5 पर FIR

CG News : छत्तीसगढ़ के बिल्हा क्षेत्र में सर्पदंश मुआवजा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मृतक शिवकुमार घृतलहरे की मौत को सांप के काटने का रूप देकर 3 लाख रुपये मुआवजा लेने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने इस मामले में वकील, डॉक्टर और मृतक के परिवार के तीन सदस्यों समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत

एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 नवंबर 2023 को पोड़ी गांव निवासी शिवकुमार को उल्टी और झाग आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया कि शिवकुमार की मौत सर्पदंश से हुई है और इसी आधार पर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि असल में शिवकुमार की मौत शराब और जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी। शव परीक्षण करने वाले अधिकारी को मृतक के पैर में सर्पदंश का कोई निशान नहीं मिला। जांच में यह भी पता चला कि वकील कामता प्रसाद साहू ने मृतक के परिजनों को झूठा बयान देने के लिए उकसाया था और डॉक्टर प्रियंका सोनी ने फर्जी रिपोर्ट तैयार की थी।

दर्ज की गई एफआईआर:

पुलिस ने वकील कामता प्रसाद साहू, डॉक्टर प्रियंका सोनी, मृतक के पिता परागदास घृतलहरे, पत्नी नीता घृतलहरे और भाई हेमंत घृतलहरे के खिलाफ धारा 420, 511, 120बी के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस आंकड़ों के अनुसार, जहां जशपुर जिले में पिछले 3 सालों में सर्पदंश से 96 मौतें हुई हैं, वहीं बिलासपुर में यह आंकड़ा 431 तक पहुंच चुका है। यह विषय विधानसभा में भी उठ चुका है। जांच जारी है, और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.