CG News :ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर, मेडिकल स्टूडेंट से 11 लाख रूपए की ठगी

CG News :ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर, मेडिकल स्टूडेंट से 11 लाख रूपए की ठगी

CG News :ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर, मेडिकल स्टूडेंट से 11 लाख रूपए की ठगी

CG News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी रुकने का नाम नहीं ले रही है, एक बार फिर ऑनलाइन जॉब के नाम पर मेडिकल छात्रा से 11 लाख रूपए की ठगी की गई, छात्रा को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन साइबर ठगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है |

जानकारी  के मुताबिक

दरअसल, घटना पंडरी मोवा क्षेत्र की है, जहां मेडिकल की पढ़ाई कर रही स्टूडेंट से ऑनलाइन जॉब के नाम पर 11 लाख रूपए की ठगी की गई , ठगों ने अलग -अलग बहानों से अलग – अलग किस्तों में छात्रा से पैसे मांगे, ठगों ने पहले ऑनलाइन टास्क के जरिए अच्छा मुनाफा होने का झांसा दिया, उसके बाद उन्होंने छात्रा के अकाउंट में 2 हजार रूपए तीन किस्तों में ट्रांसफर किए, इसके बाद ठगों ने छात्रा से 5 हजार ,50 हजार और डेढ़ लाख रूपए जमा कराए, इसके बाद उन्होंने टास्क में गलती हुई है कहकर, जुर्माने के रूप में साढ़े चार लाख रूपए जमा कराए, इसके जब कोई फायदा नहीं हुआ तो छात्रा को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ और उसने ये बात अपने परिजनों को बताई |

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई! दो स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ कैश बरामद, चार हिरासत में

पिता को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पंडरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पूछताछ में पता चला कि, ये ठगी 30 मई से शुरू हुई है, जिसके बाद एक – डेढ़ महीने तक छात्रा को झांसे में रखा गया, उन्होंने बताया कि, छात्रा को व्हाट्सएप पर वेलफेयर टास्क वर्क फॉर्म होम ग्रुप में जोड़ा गया, जिसके बाद उसे टास्क मिलने पर स्क्रीनशॉट भेजना होता था, शुरू में दस टास्क पूरा करने पर ठगों द्वारा 1850 रूपए तीन किस्तों में भेजे गए, लेकिन उसके बाद अधिक लाभ मिलने का लालच देकर और टास्क में गलती हुई है कहकर 11 लाख रूपए अलग – अलग किस्तों में ठग लिए गए, घटना की जानकारी के बाद पुलिस और साइबर टीम ठगों की तलाश में जुट गई है और लोगों को इस तरह के झांसे में ना आने की सलाह दी है|

 

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home