CG News: करंट की चपेट में आने से तीन की मौत, तीन घायल
CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार एक बड़ा हादसा हो गया, ये हादसा कबड्डी मैच के दौरान हुआ, अचानक मौसम बिगड़ने और तेज आंधी – तूफान से मैदान में लगा टेंट बिजली के तार से टकराया, जिससे टेंट में मौजूद 3 खिलाड़ियों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल,घटना बड़ेराजपुर ब्लॉक के रावसवाही गाँव का है, जहां कबड्डी का मैच आयोजित किया गया था, लेकिन इसी बीच अचानक मौसम ख़राब हो गया और तेज आंधी – तूफान के कारण मैदान में लगा हुआ टेंट उखड़कर 11 केवी के बिजली के तार से टकरा गया , जिससे टेंट में मौजूद आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए, घटना के बाद सभी घायलों को विश्रामपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल पंहुचने से पहले हीं तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है, इनमें से 2 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है |
इस हादसे में जिला पंचायत सदस्य रामचरण शोरी ने सरकार से तीनों मृतकों और घायल के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है, घटना में कबड्डी लीडर सहित अन्य दो खिलाड़ियों की मृत्यु हुई है,सभी खिलाड़ी अलग – अलग गाँव से थे, हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद विश्रामपुरी पुलिस जांच में जुट गई है |