CG News : वारंट तामीली में लापरवाही पर कार्रवाई: तोरवा थाना के 4 पुलिसकर्मी निलंबित

CG News : वारंट तामीली में लापरवाही पर कार्रवाई: तोरवा थाना के 4 पुलिसकर्मी निलंबित

CG News : वारंट तामीली में लापरवाही पर कार्रवाई: तोरवा थाना के 4 पुलिसकर्मी निलंबित

CG News : पुलिस विभाग में वारंट और समंस तामीली को लेकर लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना तोरवा से संबंधित एक आपराधिक मामले में साक्षियों की कोर्ट में अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से तीन आरक्षक और एक महिला आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

कर्मचारियों की लापरवाही की पुष्टि

जानकारी के अनुसार, विचाराधीन आपराधिक प्रकरण में समय पर गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की जा सकी, जिससे न्यायिक प्रक्रिया बाधित हुई। मामले की जांच में संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही की पुष्टि हुई।

निलंबित पुलिसकर्मी:

• आरक्षक राजू सिन्हा (थाना तोरवा)
• आरक्षक मनोज कुलमित्र (थाना तोरवा)
• आरक्षक रोहित पाटले (थाना तोरवा)
• महिला आरक्षक शोभा तिर्की (जिला पुलिस कार्यालय)

अनुशासनात्मक कार्रवाई

प्रारंभिक जांच के आधार पर सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समंस और वारंटों की तामीली समय पर और विधिसम्मत ढंग से की जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home