CG News : छत्तीसगढ़ ने निवेश के मामले में रचा इतिहास, देश के टॉप-10 राज्यों में बनाई जगह

CG News : छत्तीसगढ़ ने निवेश के मामले में रचा इतिहास, देश के टॉप-10 राज्यों में बनाई जगह

CG News : छत्तीसगढ़ ने निवेश के मामले में रचा इतिहास, देश के टॉप-10 राज्यों में बनाई जगह

CG News : छत्तीसगढ़ राज्य ने निवेश के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के टॉप-10 निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों में अपनी जगह बना ली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और ईमानदार कोशिशों का नतीजा है।

मुख्यमंत्री ने कहा
“हमारी नई उद्योग नीति, जो उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और उनकी टीम ने विशेषज्ञों की सलाह से तैयार की है, निवेशकों को लुभा रही है। सरकार के सवा साल में यह नीति केवल कुछ महीने पुरानी है, फिर भी 4.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव पास होना, हमारी नीति की सफलता का प्रमाण है।”

सेमीकंडक्टर चिप प्रोजेक्ट ने खोले नए दरवाज़े

सीएम साय ने आगे बताया कि हाल ही में राज्य में सेमीकंडक्टर चिप प्रोजेक्ट का भूमिपूजन भी हुआ है, जो राज्य में तकनीकी और औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में और भी बड़े निवेश राज्य की ओर रुख करेंगे।

धान नीलामी पर भी दी सफाई
धान के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया —
“छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। एफसीआई और नान में खपत के बाद जो धान बचता है उसकी नीलामी ज़रूरी है। सरकार सभी किसानों का धान ख़रीदने के लिए वचनबद्ध है। नीलामी प्रक्रिया किसानों के हित में है।”

टॉप-10 राज्यों में छत्तीसगढ़ की शानदार एंट्र

प्रोजेक्ट टूडे सर्वे 2025 के मुताबिक, छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2025 के लिए 1,63,748.95 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के साथ देश में दसवां स्थान हासिल किया है। यह कुल राष्ट्रीय निवेश का लगभग 3.71% हिस्सा है — जो राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बीते एक साल में छत्तीसगढ़ में 218 नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जो निवेश के नए रास्ते खोल रही हैं। इस सफलता के पीछे छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति और “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” में किए गए 300 से ज़्यादा सुधारों का बड़ा योगदान है।
अब कागज़ी प्रक्रिया कम और पारदर्शिता ज्यादा है, जिससे छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े निवेशकों तक के लिए व्यवसायिक माहौल बेहतर बना है।

छत्तीसगढ़ अब उद्योग और निवेश का नया हब बनता जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय और उनकी सरकार की योजनाएं राज्य की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भर रही हैं। आने वाले वर्षों में यह निवेश और अधिक गति पकड़ेगा और छत्तीसगढ़ औद्योगिक प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home