CG News: बिलासपुर में नकली मसाले का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त

CG News: बिलासपुर में नकली मसाले का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त

CG News: बिलासपुर में नकली मसाले का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त

CG News: बिलासपुर में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का संदिग्ध नकली मसाला जब्त किया है। यह कार्रवाई व्यापार विहार स्थित एक व्यापारिक संस्थान से की गई।

दुकानों में खपाने की थी तैयारी

जानकारी के अनुसार, जब्त किया गया नकली ‘एवरेस्ट मसाला’ शहर की अलग-अलग दुकानों में सप्लाई करने की तैयारी में था। समय रहते टीम ने दबिश देकर इस पूरे नेटवर्क को पकड़ लिया, कार्रवाई के दौरान मौजूद एवरेस्ट मसाला के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जब्त मसाला उनके ब्रांड का असली उत्पाद नहीं है, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया।

संस्थान सील, जांच जारी

राजस्व विभाग ने मौके पर मौजूद संस्थान को सील कर दिया है। साथ ही पंचनामा तैयार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रही, अधिकारियों के अनुसार, नकली मसाला तैयार करने और बेचने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जांच के बाद संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने की पुष्टि

एसडीएम और अतिरिक्त तहसीलदार ने पुष्टि की है कि नकली मसाले की बड़ी खेप पकड़ी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और विश्वसनीय दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें, ताकि इस तरह के नकली उत्पादों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : CG News: विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस की प्रभारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.