CG News: SK केयर हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, RMO कर रहे इलाज

CG News: SK केयर हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, RMO कर रहे इलाज

CG News: SK केयर हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, RMO कर रहे इलाज

CG News: राजधानी रायपुर के SK केयर हॉस्पिटल से बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां रिसेप्शन में 15 से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के नाम लिखे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी डॉक्टर वहाँ काम नहीं करता, वहाँ रिसेप्शन में जिन डॉक्टरों के नाम लिखे हैं, उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, उन्होंने कभी SK केयर हॉस्पिटल का नाम भी नहीं सुना है, इतना हीं नहीं हॉस्पिटल में आ रहे मरीजों का इलाज RMO कर रहे हैं और हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने पर भी इलाज की पूरे पैसे वसूले जा रहे हैं.

RMO कर रहे इलाज

SK केयर हॉस्पिटल लिंक रोड लक्ष्मी नगर में स्थित है, यहाँ मरीजों का इलाज रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO)कर रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के नियमों के मुताबिक 50 बेड वाले हॉस्पिटल में 24 घंटे दो MBBS डॉक्टरों का रहना अनिवार्य है.

आयुष्मान कार्ड योजना में भी घोटाला

हॉस्पिटल में आ रहे मरीजों ने आरोप लगाया है कि, उन्होंने आयुष्मान कार्ड से इलाज कराया है लेकिन इलाज के बाद उनसे पैसे भी लिए गए, मरीजों ने यह भी आरोप लगाया है कि, वे स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के नाम पर इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहाँ उन्हें RMO से इलाज कराना पड़ता है.

बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे की खींचतान के बीच PK का बड़ा दांव,जन सुराज लड़ेगी सभी 243 सीटें

SK केयर हॉस्पिटल का मामला सामने आते हीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एक जांच टीम गठित की है, इस टीम में डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं, वे हॉस्पिटल की सुविधाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और आयुष्मान क्लेम्स की जांच करेंगें, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि, जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, राज्य सरकार द्वारा पहले भी इस तरह के मामले सामने आने पर कई प्राइवेट हॉस्पिटलों को नोटिस दिया जा चुका है.

हॉस्पिटल प्रबंधन का बयान

इस मामले में SK केयर हॉस्पिटल प्रबंधन से पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, हमारे यहाँ सभी डॉक्टर रजिस्टर्ड हैं और 24 घंटे MBBS डॉक्टर भी उपलब्ध रहते हैं और आयुष्मान योजना के तहत कोई अतिरिक्त पैसा भी नहीं लिया जाता है.

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home