CG News: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का असर, कई इलाकों में बिजली गुल, पेड़ गिरे, 3 दिन का अलर्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का असर, कई इलाकों में बिजली गुल, पेड़ गिरे, 3 दिन का अलर्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का असर, कई इलाकों में बिजली गुल, पेड़ गिरे, 3 दिन का अलर्ट जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर बिजली गुल रही और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

कांकेर में NH-30 पर भरा पानी

कांकेर के चारामा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते नेशनल हाईवे 30 पर पानी भर गया। कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही क्षेत्र में आंधी के कारण गौरेला ओवरब्रिज के पास कई पेड़ गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं अमरकंटक में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

जनकपुर में घरों में घुसा पानी

जनकपुर में बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया। मेन रोड पर पीपल का पेड़ उखड़कर गिरने से बिजली के तार भी टूट गए, मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

तापमान में गिरावट की संभावना

खराब मौसम के चलते अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

बीते 24 घंटे का तापमान

• राजनांदगांव: 44°C (सबसे अधिक)
• पेंड्रा रोड: 21°C (न्यूनतम)

प्रशासन की एडवाइजरी

प्रशासन ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके।

रायपुर का मौसम अपडेट

रायपुर में बुधवार को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
• अधिकतम तापमान: 42°C
• न्यूनतम तापमान: 28°C
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में नकली मसाले का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home