रायपुर में 13 फरवरी को सजेगा फाग महोत्सव 4.0: श्याम भक्तों के लिए भजन, इत्र वर्षा और छप्पन भोग का विशेष आयोजन

रायपुर में 13 फरवरी को सजेगा फाग महोत्सव 4.0: श्याम भक्तों के लिए भजन, इत्र वर्षा और छप्पन भोग का विशेष आयोजन

फाल्गुन माह की भक्ति रसधारा में राजधानी रायपुर एक बार फिर रंगने जा रही है। फाग महोत्सव 4.0 का आयोजन 13 फरवरी 2026 को अशोक रॉयल, अशोक रत्न परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलन के साथ होगी, जिसके बाद भव्य दरबार सजाया जाएगा।

प्रसिद्ध भजन गायकों की होगी प्रस्तुति

महोत्सव में देश के प्रसिद्ध श्याम भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। खाटूधाम से आए अजहर अली, नीमच की लोकप्रिय गायिका कनिका ग्रोवर और रायपुर के सुप्रसिद्ध गायक सुरेश राजस्थानी फाल्गुन के भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग देंगे। भजन संध्या के दौरान पूरा परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठेगा।

छप्पन भोग और श्याम रसोई रहेंगी आकर्षण का केंद्र

आयोजन को विशेष बनाने के लिए बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान इत्र वर्षा, चंदन छिड़काव, छप्पन भोग और पान भोग अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई, फागुन मेला, श्याम कुंड और श्याम बगीची की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजन समिति ने श्याम भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर इस भव्य फाग महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : रायपुर जिले की पंचायतों में हर महीने मनाया जाएगा रोजगार-आवास दिवस: 7 तारीख को योजनाओं की मिलेगी जानकारी, मौके पर सुलझेंगी समस्याएं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *