CG News: कांगेर घाटी में खोजी गई अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम

CG News: कांगेर घाटी में खोजी गई अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम

CG News: कांगेर घाटी में खोजी गई अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम

CG News: छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विश्व-प्रसिद्ध गुफाओं के लिए मशहूर है, अब इस क्षेत्र में एक नई दुर्लभ गुफा खोजी गई है, जिसे ‘ग्रीन गुफा’ कहा जा रहा है, यह खोज बस्तर और छत्तीसगढ़ पर्यटन के लिए नए अवसर खोल सकती है.

ग्रीन गुफा कहां स्थित है?

वन विभाग के अनुसार यह गुफा कोटुमसर परिसर के कंपार्टमेंट क्रमांक 85 में स्थित है, चूना पत्थर और शैल से बनी इस गुफा की दीवारों और छत पर हरी सूक्ष्मजीवी परतें पाई जाती हैं, जो इसे ‘ग्रीन गुफा’ के नाम से प्रसिद्ध कर रही हैं, विशेषज्ञ इसे कांगेर घाटी की दुर्लभ और विशिष्ट गुफाओं में शामिल मान रहे हैं.

बस्तर की कांगेर घाटी में हाल ही में खोजी गई ग्रीन गुफा अपनी चमकदार हरी परत  और चूना पत्थर की दुर्लभ संरचनाओं के कारण एक अद्भुत प्राकृतिक ...

कक्ष में चमकदार संरचनाएं 

ग्रीन गुफा तक पहुंचने का रास्ता घने जंगलों और बड़े पत्थरों के बीच से गुजरता है, अंदर प्रवेश करते ही हरी परतों से ढकी दीवारें पर्यटकों का ध्यान खींचती हैं, इसके विशाल कक्ष में चमकदार स्टैलेक्टाइट्स, स्टैलेग्माइट्स और फ्लो-स्टोन संरचनाएं देखने को मिलती हैं, जो इसकी प्राकृतिक भव्यता को और बढ़ाती हैं.

पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की तैयारी

राज्य सरकार गुफा को पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की योजना बना रही है, इससे कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर गाइड, परिवहन, होम-स्टे और अन्य सेवाओं से जुड़े रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

जल्द खुलने वाली है पर्यटकों के लिए

वन विभाग गुफा की सुरक्षा और नियमित निगरानी कर रहा है, पहुंच मार्ग, पैदल पथ और आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य तेजी से चल रहा है, सभी तैयारियों के पूरा होने के बाद ग्रीन गुफा को आम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा.

बस्तर पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम

विशेषज्ञों का मानना है कि, यह अनोखी गुफा कांगेर घाटी का प्रमुख आकर्षण बन सकती है, ग्रीन गुफा छत्तीसगढ़ को इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म के राष्ट्रीय मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रधान पाठक और शिक्षिका पर लगे गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने उठाए सख्त कदम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home