दिल्ली में आज कांग्रेस जिलाध्यक्षों की खास ट्रेनिंग: राहुल गांधी करेंगे संवाद, 10 दिन के आवासीय कैंप की तैयारी

दिल्ली में आज कांग्रेस जिलाध्यक्षों की खास ट्रेनिंग: राहुल गांधी करेंगे संवाद, 10 दिन के आवासीय कैंप की तैयारी

कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। नव-नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आज दिल्ली में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में हो रहा है।

इस ट्रेनिंग में छत्तीसगढ़ सहित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु समेत कई राज्यों से जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं।

खड़गे की अध्यक्षता, राहुल गांधी का मार्गदर्शन

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिलाध्यक्ष संगठन की सबसे अहम कड़ी होते हैं, इसलिए उन्हें वैचारिक रूप से स्पष्ट और संगठनात्मक रूप से सक्षम बनाना जरूरी है।

शुरुआती ट्रेनिंग के बाद होगा 10 दिन का आवासीय कार्यक्रम

आज का सत्र एक तरह से ओरिएंटेशन और प्रारंभिक ट्रेनिंग के रूप में रखा गया है। इसके बाद सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों के लिए 10 दिनों का विस्तृत आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस कैंप की तारीख और स्थान जल्द तय किए जाएंगे।

राहुल गांधी से सीधा संवाद, वन-टू-वन चर्चा

एक दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे सीधे संवाद और वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। इस बातचीत में जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की कमजोरियों, जमीनी चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर खुलकर राय रखेंगे।

संगठन, मीडिया और सोशल मीडिया पर जोर

प्रशिक्षण सत्रों में:

  • बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन विस्तार

  • प्रभावी जनसंपर्क और संवाद कौशल

  • मीडिया हैंडलिंग और नैरेटिव बिल्डिंग

  • सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल रणनीति

  • जनता से सीधा जुड़ाव और जन आंदोलन

जैसे विषयों पर विशेष फोकस रहेगा।

फीडबैक के आधार पर तय होगा आगे का रोडमैप

कांग्रेस नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि आज की ट्रेनिंग से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर 10 दिन के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूरा एजेंडा और शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हाईकोर्ट का अहम फैसला: मुस्लिम व्यक्ति पूरी संपत्ति की वसीयत नहीं कर सकता, वारिसों की सहमति अनिवार्य

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *