CG News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, दो दिन में बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी

CG News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, दो दिन में बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी

CG News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, दो दिन में बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी

CG News: छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। दितवाह तूफान कमजोर होकर निम्न दबाव में बदल गया है। अगले दो दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट होगी। गुरुवार से पारा सामान्य से नीचे जा सकता है और ठंड बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड की दस्तक

छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। फिलहाल प्रदेश के मौसम पर असर डालने वाला दितवाह तूफान कमजोर होकर अवदाब और फिर निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है। इससे प्रदेश में कुछ दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट अपेक्षित है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो दिनों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

हवा की दिशा बदलेगी

सरगुजा समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में अभी न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। हालांकि अब उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने की संभावना है, जिससे रात का तापमान तेजी से गिर सकता है। अनुमान है कि गुरुवार की रात से कई स्थानों पर पारा सामान्य से नीचे चला जाएगा और सुबह-शाम की ठंड अधिक महसूस होगी।

रायपुर में कोहरे की संभावना

राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा, इसलिए नागरिकों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े: CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और आवास योजनाओं पर आज होगी बड़ी बैठक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *