Chhatisgarh News : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ केस दर्ज, महादेव बेटिंग एप घोटाले में बड़ा खुलासा

Chhatisgarh News : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ केस दर्ज, महादेव बेटिंग एप घोटाले में बड़ा खुलासा

Chhatisgarh News : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ केस दर्ज, महादेव बेटिंग एप घोटाले में बड़ा खुलासा

Chhatisgarh News : महादेव बेटिंग एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपित बनाया गया है। बघेल का नाम छठवें नंबर पर है। एफआईआर में महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 आरोपितों के नाम हैं। हाल ही में सीबीआई ने देशभर में भूपेश बघेल समेत 60 जगहों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी कई राजनेता नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई थी।

जानिए पूरा मामला

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छह हजार करोड़ के महादेव बेटिंग एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपित बनाया गया है। बघेल का नाम छठवें नंबर पर है। एफआईआर में महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 आरोपितों के नाम हैं। ईओडब्ल्यू से केस सीबीआई को सौंपा गया था। जिसके आधार पर अब सीबीआई ने अपराध दर्ज किया है। सीबीआई ने देशभर में भूपेश बघेल समेत 60 जगहों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी कई राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई थी।

जानकारी के अनुसार राजनेताओं को दी जाती थी प्रोटेक्शन मनी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल विदेश में बैठकर बेटिंग एप चलाते हैं। इन पर आरोप है कि रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर बेटिंग एप से कुल आय का कुछ हिस्सा छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं को बतौर प्रोटेक्शन मनी देते थे।

पूर्व सीएम और आइपीएस के घर पड़ा था छापा

सीबीआई ने 26 मार्च को रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव के साथ ही मध्य प्रदेश के भोपाल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित 60 ठिकानों में छापामारा था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम के तत्कालीन सलाहकार विनोद वर्मा, तत्कालीन ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर, आइपीएस आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल, अभिषेक माहेश्वरी, संजय ध्रुव, जेल भेजे गए सेवानिवृत आइएएस अनिल टुटेजा, राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया, सहित राज्य पुलिस के आरक्षक नकुल सहदेव और अन्य पुलिसकर्मी के 26 ठिकाने शामिल थे।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.