CG News: कोंडागांव में अनोखी शादी, युवक ने एक ही मंडप में दो लड़कियों के साथ लिए सात फेरे

CG News: कोंडागांव में अनोखी शादी, युवक ने एक ही मंडप में दो लड़कियों के साथ लिए सात फेरे

CG News: कोंडागांव में अनोखी शादी, युवक ने एक ही मंडप में दो लड़कियों के साथ लिए सात फेरे

CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एक ही मंडप में दो युवतियों से शादी कर ली, दोनों दुल्हनों के साथ सात फेरे लेने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में दिखा अनोखा नजारा

वायरल वीडियो में दूल्हा दोनों दुल्हनों का हाथ थामकर अग्नि के फेरे लेते नजर आ रहा है, शादी के जश्न में ग्रामीण और दोस्त भी जमकर डांस करते दिखे, इस अनोखी शादी की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है.

दूल्हे का नाम हितेश यादव है, जो कि खेती किसानी करता है।

फरसगांव ब्लॉक का मामला

यह मामला फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव का बताया जा रहा है, जानकारी के अनुसार, युवक हितेश यादव ने शंकरपुर की रहने वाली फुलबती और बनियागांव की रहने वाली यामिनी से विवाह किया, युवक पेशे से किसान बताया जा रहा है.

पूरे रीति-रिवाज से हुई शादी

यह विवाह पूरी पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुआ,
• 23 मार्च 2026: मंडपाच्छादन और हल्दी की रस्म
• 24 मार्च 2026: पाणिग्रहण, लग्न और आशीर्वाद समारोह
सभी रस्में सामाजिक स्वीकृति और परंपराओं के अनुसार निभाई गईं, ग्रामीणों के मुताबिक, यह शादी तीनों परिवारों की सहमति और समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद से हुई, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो.

कानूनी और सामाजिक पहलू

कानूनी तौर पर हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 के तहत एक व्यक्ति एक समय में एक ही विवाह कर सकता है, जब तक कि पहला विवाह समाप्त (तलाक) न हो, हालांकि, कुछ आदिवासी समुदायों में एक से अधिक विवाह की परंपरा देखने को मिलती है, जिससे ऐसे मामलों को सामाजिक मान्यता मिल जाती है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली बिल विवाद, बिना कनेक्शन आदिवासी महिला को भेजा हजारों का नोटिस

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *