Iran  News: ईरान में उग्र प्रदर्शन पर अमेरिका की नजर, मौतों के आंकड़ों को लेकर ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी

Iran  News: ईरान में उग्र प्रदर्शन पर अमेरिका की नजर, मौतों के आंकड़ों को लेकर ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी

Iran  News: ईरान में उग्र प्रदर्शन पर अमेरिका की नजर, मौतों के आंकड़ों को लेकर ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी

Iran  News: ईरान में बीते दो हफ्तों से जारी व्यापक जनआंदोलन ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है, देश के कई हिस्सों में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर वैश्विक समुदाय की नजरें अब तेहरान पर टिकी हुई हैं.

प्रदर्शनकारियों के साथ मानवीय व्यवहार की अपील

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान सरकार से प्रदर्शनकारियों के साथ “मानवीय व्यवहार” करने की अपील की है, ट्रंप ने कहा कि, उन्हें ईरान में मारे गए लोगों और गिरफ्तार नागरिकों की संख्या को लेकर गंभीर जानकारियां मिल रही हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ लगातार बैठकें

अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं, ताकि ईरान में बिगड़ते हालात का आकलन किया जा सके, ट्रंप ने चेतावनी दी है कि, प्रदर्शन के दौरान हुई हत्याएं बेहद गंभीर हैं और अमेरिका इस पर चुप नहीं बैठेगा.

मानवाधिकार संगठन ने जारी किए आंकड़े

मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRAI) के मुताबिक, 28 दिसंबर से शुरू हुए प्रदर्शनों में अब तक करीब 16,700 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 2,000 से अधिक लोगों की मौत का दावा किया गया है, संगठन का कहना है कि, मृतकों में बड़ी संख्या आम प्रदर्शनकारियों की है.

अमेरिका पर लगाए आरोप

वहीं ईरान सरकार ने अमेरिका पर हालात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया है, तेहरान का कहना है कि, वॉशिंगटन जानबूझकर तनाव को हवा दे रहा है, ताकि भविष्य में सैन्य हस्तक्षेप का बहाना बनाया जा सके.

खामेनेई की सत्ता के लिए बड़ी चुनौती बनता आंदोलन

जानकारों के अनुसार, यह आंदोलन हाल के वर्षों में ईरान का सबसे बड़ा जनआंदोलन बन चुका है, शुरुआत में आर्थिक मुद्दों से जुड़े ये प्रदर्शन अब सीधे तौर पर सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की सत्ता के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं.

ईरान के अंदरूनी संकट से बढ़ा वैश्विक तनाव

जिस तरह से हालात आगे बढ़ रहे हैं, उससे न सिर्फ ईरान के भीतर राजनीतिक संकट गहराता दिख रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तनाव और टकराव की आशंका बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, तीन दिन बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home