CG News: अरपा महोत्सव और जीपीएम स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी

CG News: अरपा महोत्सव और जीपीएम स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी

CG News: अरपा महोत्सव और जीपीएम स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी

CG News: अरपा महोत्सव और गौरेला पेंड्रा मरवाही (जीपीएम) जिले के छठवें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी, उन्होंने कहा कि, जिले के समन्वित विकास के लिए सरकार हर संभव पहल करेगी, इस अवसर पर मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में जीपीएम जिले को शामिल करने की घोषणा के साथ ही कई अन्य विकास योजनाओं की घोषणा की गई.

अरपा महोत्सव में जीपीएम जिले को 100 करोड़ की सौगात : मुख्यमंत्री विष्णुदेव  साय ने की बस सेवा, ऑडिटोरियम और पर्यटन विकास की घोषणाएं - Media24 News

300 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 नवविवाहित जोड़ों को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया, उन्होंने बताया कि, पूरे प्रदेश में आज 6,414 जोड़े विवाह बंधन में बंधे हैं, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, यह योजना बेटियों के सम्मान और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

Integrated Development Of GPM Will Gain Momentum: Chief Minister Sai | Shor  Sandesh

सड़क, पर्यटन और आधारभूत संरचना विकास

मुख्यमंत्री ने पेंड्रारोड से अमरकंटक तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की, जिससे आवागमन में सुविधा होगी, साथ ही, केवची मार्ग के निर्माण से जिले में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, उन्होंने नगर पंचायत मरवाही में उच्च विश्राम गृह, जिला मुख्यालय में भव्य ऑडिटोरियम और समदलई पर्यटन स्थल पर स्टॉप डैम निर्माण की भी घोषणा की.

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और वितरण

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक और सामग्री वितरित की गई, स्वामित्व योजना अंतर्गत 435 किसानों को पट्टा प्रदान किया गया, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई सभी जनकल्याणकारी योजना स्टालों का भी अवलोकन किया.

जिले के विकास और पर्यटन संभावनाओं पर प्रकाश

मुख्यमंत्री साय ने जिले के विकास कार्यों पर आधारित बुकलेट का विमोचन किया, साथ ही, जिले की पर्यटन संभावनाओं और दो वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया, कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, अटल श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता की घोर लापरवाही, स्वास्थ्य संकट पर गहराया संकट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.