CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली बिल विवाद, बिना कनेक्शन आदिवासी महिला को भेजा हजारों का नोटिस

CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली बिल विवाद, बिना कनेक्शन आदिवासी महिला को भेजा हजारों का नोटिस

CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली बिल विवाद, बिना कनेक्शन आदिवासी महिला को भेजा हजारों का नोटिस

CG News: छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला को बिना बिजली कनेक्शन के ही हजारों रुपए का बिजली बिल भेज दिया गया।

लोक अदालत का नोटिस बना परेशानी की वजह

पीड़िता सुकन्तीन बाई को नेशनल लोक अदालत में पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया, जिसमें 13,035 रुपए का बकाया बताया गया था। बाद में यह राशि बढ़ाकर 19 हजार रुपए तक बता दी गई, महिला का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी उसके घर पहुंचे और बकाया बिल जमा करने का दबाव बनाने लगे। साथ ही चेतावनी दी गई कि भुगतान न करने पर कार्रवाई होगी।

गलत BP नंबर का मामला

सुकन्तीन बाई का कहना है कि जिस बीपी नंबर का बकाया बताया जा रहा है, वह उनके घर का है ही नहीं। उनके घर में अलग मीटर और अलग बीपी नंबर  है, जिसका वह नियमित भुगतान करती हैं, पीड़िता ने 3 जनवरी 2025 को ही विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री को आवेदन देकर पूरी स्थिति से अवगत करा दिया था कि संबंधित कनेक्शन उनके घर में नहीं है।

जांच के बाद भी जारी है उत्पीड़न

महिला का दावा है कि विभाग के कर्मचारी कई बार जांच कर चुके हैं और यह जानते हैं कि संबंधित कनेक्शन उनके घर में नहीं है, फिर भी बार-बार बिल के नाम पर परेशान किया जा रहा है, इस पूरे मामले से परेशान होकर पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। यह घटना बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी का बड़ा फैसला, 80 वर्ष के बाद पेंशनर्स को मिलेगा अतिरिक्त पेंशन लाभ

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.