CG News :छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सुशासन तिहार के दौरान आए अनोखे आवेदन

CG News :छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सुशासन तिहार के दौरान आए अनोखे आवेदन

CG News :छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सुशासन तिहार के दौरान आए अनोखे आवेदन

CG News : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इन दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर हजारों आवेदन दिए जा रहे हैं। इन्हीं में से दो आवेदन सोशल मीडिया और स्थानीय प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गए हैं। एक आवेदन शादी की मांग को लेकर है, तो दूसरा ससुराल जाने के लिए बाइक की मांग से जुड़ा हुआ है।

जानिए पूरा मामला

पहला मामला अंबिकापुर ब्लॉक के भफौली गांव निवासी मनोज टोप्पो का है, जो एक स्कूल में स्वीपर के पद पर संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। 46 वर्षीय मनोज ने आवेदन में लिखा है कि अब तक उनकी शादी नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि बचपन में पिता का देहांत हो गया था और परिवार ने उनकी शादी को लेकर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। मनोज ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा कि उनके दो भाई और एक बहन हैं, जिनमें से सभी की शादी हो चुकी है। वे अपनी मां और दो भतीजों के साथ रहते हैं। अकेलापन उन्हें खलता है, इसीलिए उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि कोई अच्छी लड़की देखकर उनकी शादी करवाई जाए। उनका मानना है कि अगर परिवार ध्यान देता तो शायद उनकी शादी पहले ही हो जाती। अब उन्हें सरकार से उम्मीद है कि शायद उनकी बात सुनी जाएगी।

एक और सम्बंधित मामला

वहीं दूसरा रोचक मामला मैनपाट ब्लॉक के कदनई पंचायत से सामने आया है। यहां के निवासी अजेश कुमार ठाकुर ने सुशासन तिहार में आवेदन देकर एक मोटरसाइकिल की मांग की है। युवक ने अपने आवेदन में लिखा है कि उसके गांव से ससुराल और हाट बाजार की दूरी अधिक है, जिससे आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इसी वजह से उसे एक बाइक की जरूरत है। अजेश ने अपने आवेदन में संबंधित विभाग का नाम और यहां तक कि एक ऑटो एजेंसी का नाम भी उल्लेखित किया है, जिससे बाइक मिल सके।

ये दोनों ही आवेदन भले ही सरकारी योजनाओं से अलग हटकर लगें, लेकिन यह दिखाते हैं कि लोग अब शासन से सीधे संवाद की उम्मीद करते हैं और प्रशासनिक मंचों का इस्तेमाल अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को साझा करने के लिए भी कर रहे हैं।

Related Post