CG News :टीआई ने महिला और आरोपी से रिश्वत मांगी, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

CG News :टीआई ने महिला और आरोपी से रिश्वत मांगी, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

CG News :टीआई ने महिला और आरोपी से रिश्वत मांगी, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

CG News :छत्तीसगढ़ में थाना प्रभारी ने महिला और आरोपी दोनों से रिश्वत मांगी, जिस पर महिला ने थाना प्रभारी की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कर दी, जिसके बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया |

जानकारी के मुताबिक

दरअसल, मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला अपने साथ हुए छेड़छाड़ और लूट की रिपोर्ट लिखाने आई थी, जिस पर पहले तो थाना प्रभारी ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया, फिर कुछ देर बाद भी जब पीड़ित महिला रिपोर्ट लिखाने की बात पर अड़ी रही, तो थाना प्रभारी ने रिपोर्ट लिखने के नाम पर तीस हजार रूपए मांगे, जिस पर पीड़ित महिला ने उन्हें दस हजार रूपए दिए और बाकी के पैसे रिपोर्ट लिखने के बाद देने की बात कही|

आरोपी से भी पैसे मांगे

रिपोर्ट लिखने के बाद इस मामले में थाना प्रभारी ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन उससे भी उसके खिलाफ लूट की धारा न लगाने के नाम पर बीस हजार रूपए लिए और आरोपी को छोड़ दिया|

आरोपी को छोड़ने की बात जब पीड़ित महिला और उसके पति को चली तो उन्होंने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की, रिश्वत लेने की बात पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई और पीड़ित महिला से लिए हुए पैसे उसे वापस करवाए ,साथ हीं उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया और उनके स्थान पर विवेक पाण्डेय को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया|

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home