CG News : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, फसलों को नुकसान

CG News : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, फसलों को नुकसान

CG News : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, फसलों को नुकसान

CG News : छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रायपुर, कोरबा, पेंड्रा समेत कई इलाकों में सोमवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। तेज गर्मी के बीच आई इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं ओले गिरने से कई जगह धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के पांच जिलों — बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायपुर, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद सहित कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले रविवार को भी रायपुर, बिलासपुर और पेंड्रा सहित कई इलाकों में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई थी। इस कुछ मिनटों की बरसात ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को राहत दी।

तापमान में गिरावट, लेकिन गर्मी बरकरार

रविवार को जगदलपुर में दिन का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं अन्य कई जिलों में भी तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है। सोमवार को भी कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

दुर्ग रहा सबसे गर्म, रायपुर में दिनभर रहा बदली का असर

रविवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे चली इस बारिश में 5 मिमी से ज्यादा पानी गिरा और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। रायपुर का अधिकतम तापमान रविवार को 39.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम था।

बिलासपुर संभाग में भी राहत, तापमान में गिरावट

बिलासपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग के कोरबा और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

बस्तर और सरगुजा संभाग में मौसम का बदला मिजाज

समुद्र से आ रही नमी का सबसे अधिक प्रभाव बस्तर संभाग में दिखाई दिया, जहां रविवार को जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम, मात्र 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिले में भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा।

अलर्ट के बीच जनता से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहें और विभाग द्वारा जारी किए जा रहे अलर्ट का पालन करें। खासकर ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों में रहने वाले नागरिकों को बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से सुरक्षा के उचित उपाय करने की सलाह दी गई है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home