CG News : एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे से मांगा जवाब

CG News : एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे से मांगा जवाब

CG News : एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे से मांगा जवाब

CG News : छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस सेवा की लापरवाही को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में कैंसर पीड़ित महिला को एंबुलेंस न मिलने और दंतेवाड़ा जिले में बीमार मरीज की 11 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते हुए मौत होने के मामलों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव और बिलासपुर रेलवे के डीआरएम से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि जब सरकार मुफ्त एंबुलेंस सेवा देने का दावा कर रही है, तो फिर जरूरतमंदों को समय पर सुविधा क्यों नहीं मिल पा रही है।

शव ले जाने से किया इनकार

बिलासपुर स्टेशन की घटना में रायपुर से बुढ़ार जा रही 62 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला रानी बाई की ट्रेन में मौत हो गई थी। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने पर परिजन महिला के शव को कुली की मदद से स्ट्रेचर पर लेकर गेट तक लाए, लेकिन वहां मौजूद एंबुलेंस ड्राइवर नदारद था। जब ड्राइवर आया भी, तो उसने शव ले जाने से इनकार कर दिया। बाद में परिजनों ने निजी संपर्कों के जरिए दूसरी एंबुलेंस का इंतजाम किया, जिससे काफी देर बाद शव रवाना किया जा सका।

दूसरी तरफ, दंतेवाड़ा जिले के गीदम में एक मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 सेवा को लगातार फोन किया, लेकिन एंबुलेंस 11 घंटे बाद पहुंची। इलाज में देरी होने के कारण मरीज की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

कोर्ट का बड़ा सवाल

कोर्ट ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि राज्य सरकार कैंसर मरीज को भी समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं दिला पा रही है। रेलवे अस्पताल होते हुए भी मदद नहीं मिल सकी। डिवीजन बेंच ने इस लापरवाही को स्वास्थ्य विभाग की गंभीर विफलता बताते हुए पूछा है कि इमरजेंसी सेवाओं को सुधारने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। कोर्ट ने रेलवे और स्वास्थ्य विभाग को अगली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home