CG News: ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर रिश्वत के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल ऑडियो के बाद ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

CG News: ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर रिश्वत के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल ऑडियो के बाद ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

CG News: ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर रिश्वत के आरोप से मचा हड़कंप, वायरल ऑडियो के बाद ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

CG News: अंबिकापुर CSP और ट्रेनी IPS राहुल बंसल पर साइबर ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है, इस मामले में दिल्ली की CBI स्पेशल कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रिश्वत की रकम हवाला के जरिए पहुंचाई गई, हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CSP के खिलाफ अब तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है.

ASI और कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई

वायरल ऑडियो सामने आने के बाद सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने ASI प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है, पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई ऑडियो में सामने आए आरोपों के आधार पर की गई है, वहीं IG ने कहा कि CSP राहुल बंसल के खिलाफ रिश्वत लेने से जुड़ा कोई प्रमाण अब तक पुलिस के सामने नहीं आया है, अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

CBI कोर्ट में क्या आरोप लगाए गए

हरियाणा निवासी आकाश कुमार ने CBI में शिकायत करने के बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है, शिकायत में राहुल बंसल, प्रवीण कुमार राठौर और अंशुल शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है, शिकायत के साथ शपथ पत्र, WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्डिंग भी पेश किए जाने की बात कही गई है, मामले में छत्तीसगढ़ DGP को भी नोटिस जारी होने की जानकारी है.

साइबर ठगी केस से जुड़ा है पूरा विवाद

मामला अंबिकापुर के क्रशर संचालक रवि मोहन गोस्वामी से कथित 20 लाख 15 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच से जुड़ा है, शिकायत के अनुसार शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर ‘मनी ट्रेड 365’ और ‘स्काई ट्रेड’ एप्लीकेशन के जरिए रकम ठगी गई थी, यह राशि 17 से 18 अलग-अलग बैंक खातों में 84 किश्तों के माध्यम से जमा कराई गई थी, पुलिस ने मामले में BNS और IT Act की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था और अब तक 23 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है.

18 अगस्त को अगली सुनवाई

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मामले में जल्द चालान पेश करने और जांच रिपोर्ट में राहत देने के बदले 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी गई, आरोप के मुताबिक रकम दो किश्तों में हवाला के जरिए पहुंचाई गई, वहीं कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा से जुड़ा एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ है, इस मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि CBI स्पेशल कोर्ट में दाखिल परिवाद पर अगली सुनवाई 18 अगस्त को निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: MP-CG को मिलेगी 6 लेन एक्सप्रेसवे की सौगात, जबलपुर से रायपुर सिर्फ 4 घंटे में !

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home