CG News: रायपुर मैच के टिकट खत्म, दूसरे मुकाबले की बुकिंग शुरू

CG News: रायपुर मैच के टिकट खत्म, दूसरे मुकाबले की बुकिंग शुरू

CG News: रायपुर मैच के टिकट खत्म, दूसरे मुकाबले की बुकिंग शुरू

CG News: रायपुर में होने वाले IPL मुकाबलों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को होने वाले Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच मुकाबले के लिए पहले फेज के सभी ऑनलाइन टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं।

12 मई के मैच की टिकट बुकिंग शुरू

12 मई को Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टिकट विंडो खोल दी गई है। दर्शक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

टिकट प्राइस और उपलब्धता

मैच की शुरुआती कीमत 2500 रुपए रखी गई है, लेकिन इस रेंज के टिकट फिलहाल उपलब्ध नहीं दिख रहे हैं, जिससे डिमांड का अंदाजा लगाया जा सकता है, 10 मई के मैच के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड मेरिट में आए छात्रों को फ्री में मैच दिखाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है और छात्रों को SCERT रायपुर बुलाया जाएगा।

टीमें कब पहुंचेंगी रायपुर

RCB टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिन तक यहां रुकेगी। इस दौरान टीम अभ्यास भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद पहुंच सकती है, मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। एंट्री के लिए QR कोड का उपयोग होगा, जो मैच के दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही एक्टिव होगा। इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

गेट टाइमिंग और नियम

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश मिलेगा।
• Re-entry की अनुमति नहीं होगी
• 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी
• एक नंबर से अधिकतम 4 टिकट ही बुक किए जा सकेंगे

M-टिकट ट्रांसफर नियम

हर M-टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। ट्रांसफर के बाद पुराने यूजर की एक्सेस खत्म हो जाएगी और नया यूजर लॉगिन कर टिकट देख सकेगा, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा के मद्देनजर कई सामानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। दर्शकों से अपील की गई है कि वे केवल जरूरी सामान लेकर आएं और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें : CG News: कवर्धा में कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.