CG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की होम डिलीवरी, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

CG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की होम डिलीवरी, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

CG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की होम डिलीवरी, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

CG News: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों ने सिलेंडर की होम डिलीवरी को लेकर एक चेतावनी दी है, उनका कहना है कि, अगर 6 नवम्बर से पहले सिलेंडर की होम डिलीवरी के कमिशन में बढ़ोत्तरी नहीं हुई, तो सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद कर दी जाएगी.

कर्मचारियों ने दी चेतावनी

एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑइल के सिलेंडर की होम डिलीवरी में कमिशन न बढाएं जाने से कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने चेतावनी दी है कि, यदि 6 नवम्बर से पहले उनकी मांग नहीं मानी गई, तो सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद कर दी जाएगी.

तीन चरणों में होगा आन्दोलन

सिलेंडर की होम डिलीवरी में कमिशन न बढ़ने पर कर्मचारियों ने 6 नवम्बर के पहले तीन चरण में आन्दोलन का ऐलान किया है, इसमें पहले चरण में गैस एजेंसी संचालक और स्टाफ काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालय के सामने मशाल और मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा, इसके बाद तीसरे चरण में 6 नवम्बर को “नो मनी, नो इंडेट” नीति अपनाई जाएगी, इसमें सिलेंडर के लिए एडवांस राशि जमा नहीं की जाएगी और अगर मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी और सिलेंडर को होम डिलीवरी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी.

राजधानी रायपुर में हीं तीनों कम्पनियों के तीन लाख से अधिक ग्राहक हैं और सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, कर्मचारियों का आरोप है कि, डीजल, स्टाफ की सैलरी और बिजली बिल के खर्चों में वृद्धि हुई, लेकिन उनका कमिशन नहीं बढाया गया.

यह भी पढ़ें : Bihar News : सिमित समय तक हीं होगा मतदान, चुनाव आयोग ने दी सूचना

Related Post

Latest News
CG News: कोरबा और बलरामपुर में तीन सड़क हादसे, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर और बाइक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत CG Weather Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से बदला मौसम, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट CG News: BSP की जमीन पर सालों से कारोबार करने वालों को नहीं मिला कानूनी अधिकार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 याचिकाएं की खारिज CG News: पीएम मोदी और CEC पर अमित जोगी के विवादित वीडियो से सियासी घमासान, BJP ने FIR की मांग की CG News: महादेव सट्टा ऐप के आरोपी सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, दिल्ली ले जाकर होगी पूछताछ CG News: महादेव सट्टा ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी, प्रत्यर्पण की शर्तों पर विवाद
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home