CG News: बालोद जिले के खराब रिजल्ट पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्राचार्य सस्पेंड

CG News: बालोद जिले के खराब रिजल्ट पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्राचार्य सस्पेंड

CG News: बालोद जिले के खराब रिजल्ट पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्राचार्य सस्पेंड

CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के खराब परिणामों के बाद बालोद जिले में शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 प्राचार्यों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि 14 अन्य प्राचार्यों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

लगातार खराब प्रदर्शन पर गिरी गाज

बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद यह पाया गया कि जिले के कई स्कूलों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। कुछ विद्यालयों में पास प्रतिशत केवल 30 से 47 फीसदी तक ही रहा, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया।

PM SHRI स्कूल भी कार्रवाई से नहीं बचे

मॉडल स्कूल माने जाने वाले पीएमश्री स्कूल भी इस कार्रवाई की जद में आ गए। इन स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे, जिसके चलते उन पर भी कार्रवाई की गई है।

राज्य में सबसे नीचे बालोद की रैंकिंग

आंकड़ों के अनुसार बालोद जिले का प्रदर्शन राज्य में सबसे खराब रहा है।
• 10वीं बोर्ड में जिला 29वें स्थान पर रहा
• 12वीं बोर्ड में 30वें स्थान पर रहा
10वीं कक्षा में ही 2520 छात्र परीक्षा में असफल रहे, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

शिक्षा विभाग का सख्त रुख

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि खराब परिणामों की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों की होगी। अब विभाग नियमित मॉनिटरिंग और एकेडमिक रिव्यू पर जोर देगा ताकि भविष्य में परिणामों में सुधार किया जा सके।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में आज IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला, RCB और MI आमने-सामने

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home