CG News: रायपुर में आज IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला, RCB और MI आमने-सामने

CG News: रायपुर में आज IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला, RCB और MI आमने-सामने

CG News: रायपुर में आज IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला, RCB और MI आमने-सामने

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

मैच पर पूरी तरह खतरा नहीं

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। हालांकि शाम के समय बादल बने रह सकते हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है। हल्की धूल भरी हवा चलने का भी अनुमान है, जिससे मैच में हल्का-फुल्का असर पड़ सकता है, लेकिन रद्द होने की स्थिति नहीं बनेगी।

गेंदबाजों को मिलेगा फायदा

शनिवार शाम हुई बारिश के कारण पिच और आउटफील्ड में हल्की नमी रहने की संभावना है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और स्विंग मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। नई गेंद थोड़ी रुककर भी आ सकती है, जिससे शुरुआत चुनौतीपूर्ण रहेगी।

पहले गेंदबाजी का फैसला संभव

मौसम और पिच की स्थिति को देखते हुए टॉस काफी अहम भूमिका निभाएगा। कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं ताकि शुरुआती नमी का फायदा उठाया जा सके। बाद में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो सकती है, जैसा कि रायपुर के पिछले रिकॉर्ड से पता चलता है।

रायपुर की पिच का रिकॉर्ड

अब तक रायपुर में खेले गए 6 IPL मैचों में 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। केवल 2 बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत पाई है, जिससे साफ है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है।

स्टेडियम एंट्री और डिजिटल टिकट सिस्टम

इस बार दर्शकों के लिए डिजिटल M-टिकट सिस्टम लागू किया गया है। गेट पर QR कोड स्कैन करके एंट्री दी जाएगी। स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे और मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, दर्शकों को निर्धारित गेट से ही प्रवेश मिलेगा और री-एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था

मैच के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट मैप जारी किया है। पार्किंग से स्टेडियम की दूरी लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर रखी गई है, सुरक्षा के लिए पूरे स्टेडियम परिसर में सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और वालंटियर्स की तैनाती की गई है, स्टेडियम में छाता, हथियार, बड़े बैग, लैपटॉप, कैमरा, कांच की बोतलें, पटाखे और अन्य धारदार वस्तुएं ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें : CG News: महासमुंद में LPG गैस घोटाले का बड़ा खुलासा, खाद्य अधिकारी मास्टरमाइंड निकला

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *