CG News: NEET पेपर लीक विरोध पर बड़ा एक्शन, विधायक समेत कई नेताओं पर FIR

CG News: NEET पेपर लीक विरोध पर बड़ा एक्शन, विधायक समेत कई नेताओं पर FIR

CG News: NEET पेपर लीक विरोध पर बड़ा एक्शन, विधायक समेत कई नेताओं पर FIR

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदर्शन में शामिल कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

केंद्रीय मंत्री के आवास का घेराव

3 जून को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने के लिए निकले थे, हालांकि पुलिस ने मंत्री आवास से पहले ही बैरिकेडिंग कर रखी थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी रही, इस दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा।

कई कार्यकर्ता घायल

झड़प के दौरान विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया। वहीं लाठीचार्ज और अफरा-तफरी में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घायल प्रदर्शनकारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने मौके से 12 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया था, सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, पुलिस के अनुसार आरोपियों पर अवैध रूप से रास्ता बाधित करने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और बलवा से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया

एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। एक ओर पुलिस अपनी कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बता रही है, वहीं विपक्षी दल और छात्र संगठन इसे लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबाने की कोशिश करार दे रहे हैं, अब इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर बरकरार, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home