CG News: छत्तीसगढ़ में तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में AI से नकल का बड़ा खुलासा

CG News: छत्तीसगढ़ में तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में AI से नकल का बड़ा खुलासा

CG News: छत्तीसगढ़ में तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में AI से नकल का बड़ा खुलासा

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ा शैक्षणिक घोटाला सामने आया है, जहां डी. फार्मेसी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से नकल किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस पूरे मामले में 500 से ज्यादा छात्रों को संदिग्ध पाया गया है।

परीक्षा से पहले ही वायरल हो गए थे पेपर

जांच के दौरान पता चला कि परीक्षा शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले ही प्रश्न पत्र और उनके उत्तर व्हाट्सएप पर वायरल हो चुके थे। इसके बाद छात्र AI टूल्स की मदद से उत्तर तैयार कर परीक्षा में लिख रहे थे।

चार कॉलेजों में छापेमारी

CSVTU के कुलपति डॉ. अरुण अरोड़ा के निर्देश पर चार जांच दलों का गठन किया गया। जांजगीर-चांपा के चार परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी के दौरान नकल का बड़ा नेटवर्क सामने आया।
• कई छात्रों के उत्तर हूबहू एक जैसे पाए गए
• MCQ के जवाब समान रूप से भरे गए
• मोबाइल फोन से AI ऐप्स का उपयोग किया गया

कॉलेजों में मिली गंभीर अनियमितताएं

जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए
• केसरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने CCTV DVR देने से इनकार किया
• ज्ञान रोशनी फार्मेसी कॉलेज में 20 पन्नों की नकल सामग्री बरामद हुई
• पामगढ़ के कॉलेज में स्टाफ की भारी कमी पाई गई
• एक शिक्षक के मोबाइल में उत्तरों की सॉफ्ट कॉपी मिली

AI से तैयार हो रहे थे परीक्षा के जवाब

सबसे बड़ा खुलासा यह रहा कि कई छात्र AI ऐप्स का इस्तेमाल कर लंबे-लंबे उत्तर तैयार कर रहे थे। यह तकनीकी नकल का नया और गंभीर रूप माना जा रहा है, जांच में यह भी सामने आया कि इस नकल रैकेट के तार आयुष कॉलेज ऑफ फार्मेसी (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) से भी जुड़े हो सकते हैं, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें : CG News: बालोद जिले के खराब रिजल्ट पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्राचार्य सस्पेंड

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.