CG News: गरियाबंद में भावुक मामला, आवास के लिए दंपती ने लगाई गुहार

CG News: गरियाबंद में भावुक मामला, आवास के लिए दंपती ने लगाई गुहार

CG News: गरियाबंद में भावुक मामला, आवास के लिए दंपती ने लगाई गुहार

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले कमार जनजाति के एक दंपती ने आवास की मांग को लेकर जिला पंचायत CEO के सामने दंडवत प्रणाम किया और पक्के घर की गुहार लगाई।

शिविर में पहुंचा दंपती

यह घटना देवभोग जनपद के माडागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर की है। यहां बरही गांव के रहने वाले पवन सिंह और उनकी पत्नी सुकदी बाई अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। लंबे समय से आवास न मिलने से परेशान दंपती भावुक हो गए और CEO के पैरों में गिरकर मदद की गुहार लगाने लगे।

प्रशासन ने तुरंत लिया संज्ञान

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दंपती आवास और राशन कार्ड की मांग करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

24 घंटे के अंदर मिला सरकारी लाभ

हैरानी की बात यह रही कि आवेदन के सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही दंपती को राहत मिल गई। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपये की मंजूरी दी गई, साथ ही राशन कार्ड और जॉब कार्ड भी प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने खुद पहुंचकर दिया लाभ

जनपद सीईओ बी.के. भगत और अन्य अधिकारी खुद दंपती के घर पहुंचे और उन्हें सभी दस्तावेज सौंपे। साथ ही परिवार को अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए, जानकारी के अनुसार, यह परिवार करीब 15 साल पहले गांव छोड़कर जंगल क्षेत्र में चला गया था। हालात सुधरने के बाद वे हाल ही में वापस अपने गांव लौटे और आवास की मांग की थी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में AI से नकल का बड़ा खुलासा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home