CG News : राजनांदगांव में नकली शराब का बड़ा खुलासा, 1 लाख नकली लेबल बरामद, मास्टरमाइंड अब भी फरार

CG News : राजनांदगांव में नकली शराब का बड़ा खुलासा, 1 लाख नकली लेबल बरामद, मास्टरमाइंड अब भी फरार

CG News : राजनांदगांव में नकली शराब का बड़ा खुलासा, 1 लाख नकली लेबल बरामद, मास्टरमाइंड अब भी फरार

CG News : डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नकली शराब कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ में 1 लाख से अधिक नकली शराब लेबल जब्त किए हैं, जिनके जरिए मध्यप्रदेश से लाई गई शराब को छत्तीसगढ़ ब्रांड में बदलकर बेचा जा रहा था। इस गोरखधंधे का संचालन एक मुंबई स्थित एजेंट द्वारा किया जा रहा था, जबकि पूरी बॉटलिंग और वितरण व्यवस्था डोंगरगढ़ के करवारी रोड स्थित रोहित नेताम उर्फ सोनू के फार्म हाउस से चल रही थी।

अब तक 16 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंची पुलिस
इस गिरोह से जुड़े 16 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार को मुंबई से भी तीन नए आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ड्राइवर और मजदूर भी शामिल हैं, जो अवैध शराब की ढुलाई और बॉटलिंग में शामिल थे। हालांकि इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड का सुराग अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है।

मुंबई-नागपुर-छत्तीसगढ़ का कनेक्शन
पुलिस जांच में पता चला है कि नागपुर का एजेंट चंदन ममतानी इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था। वह नकली लेबल का ऑर्डर देता था जिसे गणेश नारायण भोजाने और रोहिदास मिलकर तैयार करते थे। ये नकली लेबल बाद में छत्तीसगढ़ के तस्करों को बेचे जाते थे। अब तक दो बार में 50-50 हजार नकली लेबल बेचे जा चुके हैं।

करवारी फार्म हाउस बना था नकली बॉटलिंग हब
रोहित नेताम के करवारी फार्म हाउस में लंबे समय से यह अवैध गतिविधि चल रही थी। यहाँ मध्य प्रदेश की शराब को छत्तीसगढ़ की बोतलों में भरकर, नकली लेबल लगाकर बाज़ार में बेचा जाता था। फार्म हाउस से बड़ी मात्रा में नकली लेबल और शराब जब्त की गई है।

“जांच जारी है। मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।”
— पुलिस अधिकारी, राजनांदगांव

करोड़ों रुपए का कारोबार
तस्कर रोहित नेताम उर्फ सोनू ने पूछताछ में बताया कि शराब की खेप छिंदवाड़ा और खरगोन से मंगाई जाती थी। यह पूरा कारोबार करोड़ों रुपए के अवैध बॉटलिंग घोटाले की ओर इशारा करता है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home