CG News: छत्तीसगढ़ में 77 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
CG News: चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के काम के चलते रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 8 जून से 19 जून 2026 के बीच छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
कई ट्रेनों के रूट बदले गए
रेलवे प्रशासन ने 8 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। वहीं 6 ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं जाएंगी और बीच रास्ते में ही समाप्त कर दी जाएंगी। इसके अलावा 5 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।
समर सीजन में यात्रियों को झटका
गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों के रद्द होने से पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान और झारखंड जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हसदेव एक्सप्रेस बनेगी पैसेंजर ट्रेन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 8 से 19 जून तक कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को केवल कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया है, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम तेजी से जारी है। इसी परियोजना के तहत चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ा जा रहा है।
180 किलोमीटर से ज्यादा काम पूरा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना में अब तक 180 किलोमीटर से अधिक काम पूरा किया जा चुका है। नई लाइन बनने से भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी और देरी कम होने की उम्मीद है।