CG News: रायपुर में IPL मैच के दौरान भारी हंगामा, टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री

CG News: रायपुर में IPL मैच के दौरान भारी हंगामा, टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री

CG News: रायपुर में IPL मैच के दौरान भारी हंगामा, टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री

CG News: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए RCB और KKR के मुकाबले के दौरान क्रिकेट के रोमांच के साथ भारी अव्यवस्था भी देखने को मिली। एक तरफ RCB ने शानदार जीत दर्ज की, तो दूसरी तरफ स्टेडियम के बाहर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। टिकट होने के बावजूद कई लोगों को अंदर जाने से रोक दिया गया, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए।

गेट नंबर 2 पर बेकाबू हुई भीड़

सबसे ज्यादा हंगामा गेट नंबर 2 पर देखने को मिला। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोग बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान टिकट और बिना टिकट वाले लोग भी स्टेडियम में प्रवेश कर गए, स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के वीडियो भी सामने आए हैं।

मीडिया को भी वीडियो बनाने से रोका गया

हंगामे के दौरान मीडिया कर्मियों को भी कवरेज करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पत्रकारों का आरोप है कि उन्हें वीडियो बनाने से रोका गया, इस पूरे घटनाक्रम ने स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ क्रिकेट फैंस का जोश

बारिश की वजह से मैच तय समय से देरी से शुरू हुआ और मुकाबला रात 8:45 बजे शुरू हो सका। हालांकि खराब मौसम के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ, कई फैंस बारिश में भीगते हुए स्टेडियम पहुंचे। कुछ दर्शकों ने कहा कि वे सिर्फ विराट कोहली को देखने आए हैं, जबकि कई लोग कोलकाता से KKR को सपोर्ट करने रायपुर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 77 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home