CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, एक शिक्षक के भरोसे चल रहे दो स्कूल

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, एक शिक्षक के भरोसे चल रहे दो स्कूल

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, एक शिक्षक के भरोसे चल रहे दो स्कूल

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है. विकासखंड ओड़गी के ग्राम पंचायत कर्री में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां बड़ी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

Surajpur school

9 शिक्षक पदस्थ, मौके पर सिर्फ एक मौजूद

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में कुल 9 शिक्षक पदस्थ हैं. लेकिन शनिवार को जांच के दौरान दोनों स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक ही मौजूद मिले. बाकी 8 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, मौके पर मौजूद शिक्षक सूरज कुमार दोनों विद्यालयों की जिम्मेदारी संभालते नजर आए. उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षक अवकाश पर हैं, जबकि कुछ शिक्षक बिना जानकारी दिए स्कूल नहीं पहुंचे.

बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा सीधा असर

शिक्षकों की इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति का असर बच्चों की पढ़ाई पर साफ दिखाई दिया. कई बच्चे कक्षाओं में बिना पढ़ाई के बैठे मिले. जब बच्चों से सामान्य ज्ञान और गणित से जुड़े आसान सवाल पूछे गए, तो अधिकतर बच्चे जवाब नहीं दे पाए, बच्चों ने भोजन व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की और बताया कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिल रहा है.

निरीक्षण की कमी से बिगड़ रही व्यवस्था

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण नहीं होने के कारण शिक्षकों में अनुशासन की कमी बढ़ रही है. इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और स्कूलों में निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

शिक्षा व्यवस्था सुधारने की जरूरत

एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर सुविधाएं देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के मामले जमीनी स्तर की चुनौतियों को सामने ला रहे हैं. अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक देवीप्रसाद पैकरा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पदभार संभालने के बाद से प्रधान पाठक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: कांकेर के आश्रम में मलेरिया का कहर, छात्र की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *